फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अस्पताल के आईसीयू और एनआईसीयू को किया सील

Thu, 05 Dec 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के एनएच-28 पर पौधशाला के समीप संचालित आरएस हास्पिटल में आईसीयू और एनआईसीयू का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को लगातार मिल रही शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बघौच घाट निवासी नंदकुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया था कि उनके भाई अरविंद जायसवाल बड़हरा में हुई दुर्घटना में घायल हो गए थे। 21 सितंबर को परिजनों ने कसया नगर के नेशनल हाईवे स्थित आरएस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान काफी लापरवाही की गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने ले गए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा, डॉ. अवधेश कुशवाहा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी ने संचालक से जरूरी कागजात की मांग की। अस्पताल में संचालित आईसीयू और एनआईसीयू का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर टीम ने उसको सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें