नेबुआ नौरंगिया। ब्लॉक के ढोलहा गांव के पूर्व प्रधान के घर गांव की एएनएम का टीकाकरण के नाम पर ग्रामीणों से वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के अन्तर्गत ग्राम सभा ढोलहा की एएनएम द्वारा वहां के पूर्व प्रधान के घर बैठकर टीकाकरण किया जा रहा था। इसमें टीकाकरण के एवज में प्रति व्यक्ति से 50 रुपए की वसूली की जा रही थी। इसका 24 सेकेंड का वीडियो ग्रामीणों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।