फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के मिला अस्पताल, हुआ सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के मिला अस्पताल, हुआ सील
विज्ञापन

कुशीनगर। मोतीचक क्षेत्र के विजयपुर बाजार में बिना लाइसेंस के संचालित मिले एक अस्पताल को सीएमओ ने सील कर दिया। इस अस्पताल में तीन महिलाओं सहित पांच मरीज भर्ती थे। सीएमओ के पहुंचने से पहले ही अस्पताल संचालक और स्वास्थ्यकर्मी वहां से हट चुके थे।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया शनिवार को अपने कार्यालय के डॉ. एएन ठाकुर, स्टेनो विजय शंकर खरे और निहाल राय सहित अन्य कर्मचारियों के साथ विजयपुर बाजार पहुंचे। वहां शौर्य हॉस्पिटल के नाम से एक अस्पताल संचालित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तीन महिलाओं सहित पांच मरीज भर्ती थे। बताया जा रहा है कि सीएमओ के पहुंचते ही संचालक और स्वास्थ्यकर्मी वहां से हट गए थे। अंदर जाने पर सीएमओ ने मरीजों से बातचीत की। पंजीकरण न होने पर सीएमओ ने अस्पताल को सील करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें