फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर पल करन के लौटने की आस, टीवी देख कांप जा रहा कलेजा

Sat, 29 Aug 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
करन शर्मा की मौत के बाद दरवाजे पर मायूस होकर बैठे परिजन।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कप्तानगंज। नेपाल त्रासदी के बाद कप्तानगंज के मलुकही के करन शर्मा का संपर्क घर वालों से टूट गया है। करन के लौटने की आस में परिजनों की आंखें पथरा रही हैं। टीवी पर नेपाल का भयावह दृश्य देख परिजनों का कलेजा कांप जा रहा है। मन में तरह-तरह के ख्याल आ रहे हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भी फीका पड़ गया। पूरा परिवार गम में डूबा है।
विज्ञापन

नेपाल के रसुवा जिले के अपर त्रिशूली कस्बे में एड्रीज हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इलेक्ट्रिक फोरमैन करन जून में छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर गए थे। उनसे संपर्क टूटने की खबर ने परिवार ही नहीं, पूरे गांव को बेचैन कर दिया है। हर कोई करन की सलामती की दुआ कर रहा है। करन के छोटे भाई शिवकरन शर्मा ने बताया कि जिस कंपनी में उनके भाई काम करते हैं, वहां 216 मेगावाट का प्लांट है। प्लांट में उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 300 कर्मचारी कार्यरत हैं।
सैलाब के बाद शुरुआती दौर में करीब 120 कर्मचारियों के लापता होने की सूचना सामने आई थी। बाद में कुछ कर्मचारियों के मिलने की जानकारी कंपनी के काठमांडू स्थित कंपनी के हेड क्वार्टर से इसकी सूचना मिलने लगी है, लेकिन अभी करने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। शिवकरन भी इसी कंपनी में कुछ वर्ष पहले काम करते थे। अब हिमाचल के एक कंपनी में काम करते हैं। शिवकरन ने बताया कि काठमांडो का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से कंपनी तक कर्मचारियों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। बड़े भाई की त्रासदी में लापता होने की खबर मिलते के बाद शिवकरन घर लौट आए है। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही करन की सलामती की खबर मिलेगी।
विज्ञापन

-

पिता की राह देख रहीं दो बेटों की निगाहें
-करन के पिता राम आशीष शर्मा और मां रुमाकी देवी बेटे की सलामती के लिए चिंतित हैं। पत्नी रंभा देवी भी लगातार पति की खबर का इंतजार कर रही हैं। करन के दो बेटे हैं, एक 11 वर्षीय रितिक शर्मा और दूसरा छह वर्षीय अनुराग शर्मा। दोनों पिता की राह देख रहे हैं। करन के संपर्क टूटने की खबर के बाद मलुकही गांव में गमजदा माहौल है। ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह, पूर्व प्रधान वृद्धिचंद सिंह, अंकित सिंह, संतोष सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, भागीरथी, राम लखन गुप्ता, पारस गौड़ समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि करन को लेकर गांव का हर व्यक्ति चिंतित है।

करन शर्मा की मौत के बाद दरवाजे पर मायूस होकर बैठे परिजन।संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें