फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जहरीला पदार्थ खाने से होमगार्ड की मौत

Tue, 23 Jun 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। भैंसहां निवासी होमगार्ड की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद नारायणी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

भैंसहा गांव निवासी होशीला यादव (59) की ड्यूटी रविवार को खड्डा थाना स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक थी। ड्यूटी के बाद वह घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह गांव के पश्चिम स्थित बंधे की ओर चले गए। वहां उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपने पोते अभयराज को फोन कर बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उनकी हालत खराब हो रही है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सीएचसी पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव वालों के अनुसार दो दिन पूर्व गांव में एक महिला को लेकर किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके कारण होमगार्ड जवान मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से होमगार्ड की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें