फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस की मौजूदगी में होगा होलिका दहन

Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। होली और रमजान एक साथ पड़ा है। गांव से लेकर शहर तक पुलिस इसको लेकर सतर्क हो गई है। होली में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की नजर है। सभी थानाध्यक्षों ने पूर्व में होली के दौरान हुईं घटनाओं की सूची एसपी को भेज दी है। जिस दिन होलिका जलेगी उस दिन वहां पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी। जिस स्थान पर पूर्व में विवाद हुआ है। उस स्थान पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश एसपी की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन

होली का पर्व और रमजान शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए, यह पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। पुलिस धर्मगुरुओं के साथ लगातार बैठक कर शांति तरीके से त्योहार संपन्न कराने की अपील कर रही है। वहीं गांवों में बीट सिपाही और हलका दरोगा पहुंच रहे हैं। स्थानीय थाने स्तर पर पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गांव के लोगों को जोड़ा है और गांवों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले रही है। वहीं एसपी की ओर से सार्वजनिक किए गए व्हाट्सएप नंबर पर सूचना देने की अपील की जा रही है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि त्योहार में खलल डालने वाले उपद्रवियों पर पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों को बीट सिपाही, हलका दरोगा और थानाध्यक्ष को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए है। होलिका दहन स्थल पर पुलिस उस रात को तैनात रहेगी। इसके अलावा विवाद करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भिजवाने का निर्देश दिया गया है। जिले में 2861 स्थानों पर होलिका जलेगी। इस हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। होली के दिन प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस भी भ्रमणशील रहेगी। इसके लिए क्यूआरटी और पीएसी से भी मदद ली जाएगी। छोटी-छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। छोटी सूचना नजरअंदाज करने से कभी-कभी बड़ी घटना का रूप ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें