फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन

Tue, 07 Mar 2017 11:31 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
मांग - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कप्तानगंज। 
विज्ञापन

चार मार्च को मतदान समाप्त होने के बाद अल्पसंख्यक वर्ग के एक युवक की तरफ से गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को एसओ को ज्ञापन सौंपा। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

हियुवा के तहसील अध्यक्ष बैजनाथ गुप्त की अगुवाई में कप्तानगंज थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कस्बे के वार्ड नंबर एक के रहने वाले अल्पसंख्यक युवक ने चार मार्च की शाम को फेसबुक पर महंत आदित्यनाथ का एक आपत्तिजनक फोटो वायरल किया था। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। हियुवा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, विशाल सिंह, विजय कन्नौजिया, रमेश मोदनवाल, आशुतोष उपाध्याय, संजय गुप्ता, बाहुबली, ओमप्रकाश, रामपरसन यादव, प्रमोद सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस संबंध में एसओ कप्तानगंज श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी युवक के पिता और भाई से पूछताछ हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें