फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी अवकाश के चलते बैंकों में भीड़

Tue, 07 Mar 2017 11:28 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
समस्या - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। 
विज्ञापन

बैंकों में लगातार बंदी के कारण खाताधारकों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। कभी बैंककर्मियों की हड़ताल, कभी प्रशिक्षण तो कभी त्योहार के कारण अवकाश पड़ जाने के कारण बैंक बंद होते रहे, जिससे खाताधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस हफ्ते भी बैंक चार दिन बंद होने के आसार हैं।
नोटबंदी के बाद से ही शुरू हुई बैंकों में भीड़, रुपये की किल्लत और बैंकबंदी का सिलसिला अभी थमता नहीं दिख रहा है। फरवरी महीने में अवकाश के कारण 24, 25 और 26 फरवरी को बैंक बंद थे। 28 को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। तीन, चार और पांच मार्च को निर्वाचन और रविवार अवकाश के कारण बैंक नहीं खुले। इधर, नौ मार्च को मतगणना में ड्यूटी के कारण बैंककर्मी प्रशिक्षण में जा सकते हैं। इसके अलावा 11, 12 और 13 मार्च को मतगणना तथा होली के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बैंकों में बंदी के कारण खाताधारकों को अभी कुछ और दिन रुपये के लिए परेशान होना पड़ेगा। बैंक बंद रहने के कारण एटीएम भी खाताधारकों की जरूरतें पूरी नहीं कर पाएंगे। अवकाश के बाद सोमवार की भांति मंगलवार को भी बैंक खुले, लेकिन भीड़ इतनी रही कि खाताधारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें