अमवा पीसीएफ गोदाम पर नकली खाद की बोरा को लेकर हाईवे जाम करते किसान।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने हाइवे जाम किया
- आधे घंटे तक रहा हाइवे जाम, अधिकारियों के आश्वासन पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। क्षेत्र के अमवा पीसीएफ गोदाम परिसर में मंगलवार की सुबह दस बजे क्षेत्र के किसान सोमवार को खाद और धनराशि लेने पहुंचे। गोदाम पर कर्मचारी को न देखकर किसान उग्र होकर हंगामा करते हुए एनएच-28 जाम करने का प्रयास किया।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मधुरिया ने किसानों को समझा बुझाकर वहां से हटाया, लेकिन करीब दो घंटा इंतजार के बाद किसान फिर उग्र हो गए और एनएच-28 जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे कसया एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान हाईवे के दोनों लेन पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
शनिवार को किसान नकली डीएपी खाद बिक्री को लेकर पीसीएफ परिसर में सोमवार को हंगामा किए थे। सोमवार को गोदाम खुलते ही सैकड़ों किसान खाद लेकर पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर नकली खाद बिक्री की जांच व सैंपलिंग करने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल व अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश पांडेय को किसानों ने खाद वापस कराने व मुआवजे की मांग को लेकर घेर लिया था। अधिकारियों की मौजूदगी में निर्णय हुआ था कि जितने किसान खाद ले गए हैं, उन्हें टोकन देकर अगले दिन दूसरा उर्वरक या पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन मंगलवार की सुबह करीब दस बजे गोदाम पर किसान पीसीएफ के कर्मचारी नहीं देख भड़क गए और एनएच जाम कर दिए। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे कसया एसडीएम वरूण गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह और राजस्व निरीक्षक नंदलाल पाठक ने दो से तीन दिन के भीतर सभी किसानों को उर्वरक या पैसा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान मानें और एनएच से धरना समाप्त कर दिया।