फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 117 स्कूलों से हटेंगे हाईटेंशन तार, खर्च होंगे 1.36 करोड़

Tue, 22 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 117 परिषदीय स्कूल भवन या उसके परिसर से गुजरे बिजली के तार हटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 1,37,56,366 रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्कूलों से गुजरे हाईटेंशन हटाने के लिए बिजली व बेसिक शिक्षा विभाग के बीच आने वाले खर्च का वहन कौन करेगा, इसके चलते अब तक यह मामला अटका था। लेकिन शासन के निर्देश पर अब बेसिक शिक्षा विभाग अपने खर्चे से तारों को हटवाने का निर्णय लिया है। स्कूल भवन और परिसर से बिजली के तार हटने के बाद खतरे के बीच पठन-पाठन कर रहे शिक्षक व बच्चों को इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी, जिससे वहां नामांकित छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 2463 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 117 स्कूल भवन या स्कूल परिसर से होकर बिजली के हाईटेंशन तार गुजरे हैं। इसके अलावा जिले के सात विद्यालय ऐसे हैं, जिनके परिसर में बिजली का ट्रांसफार्मर है। जिन विद्यालयों से बिजली के तार गुजरे हैं उन स्कूलों में करीब 9000 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, जिन्हें पढ़ने के दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें