फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हेतीमपुर ने हिरनही को हराकर जीता उद्घाटन मैच

Sun, 11 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के चैती मुसहरी गांव स्थित स्टेडियम में शनिवार को हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मुकाबला हेतीमपुर और हिरनही की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हेतीमपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच में हेतीमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिरनही की टीम दबाव में नजर आई और 13वें ओवर में मात्र 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह हेतीमपुर ने मैच अपने नाम कर लिया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें