फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल में जीता दिल, अब बार्डर पर तैनात होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल में जीता दिल, अब बार्डर पर तैनात होंगी
विज्ञापन

बेटी की कामयाबी बताते हुए मां के आंखों में आ गए आंसू
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा (कुशीनगर)। संसाधनों के अभाव से जूझते हुए नगर के वार्ड संख्या दस की प्रिया कुशवाहा ने बॉक्सिंग में परिवार, गांव, जिला और राज्य का नाम रोशन किया। दिक्कतों के पहाड़ पर उसने ऐसा पंच जड़ा कि खेल की बदौलत आईटीबीपी की हिस्सा बन गईं। अब बॉर्डर पर तैनात होंगी। आठ वर्षों से पिता उमेश कुशवाहा की तबीयत खराब रहती थी, एक साल पहले उन्होंने परिवार का साथ छोड़ दिया। मां सोनिया देवी की अटूट इच्छा शक्ति से प्रिया ने मेहनत और लगन से तरक्की का रास्ता अख्तियार किया।
इंटर की परीक्षा पास कर स्नातक में प्रवेश ले चुकी प्रिया छोटे कस्बे की लड़कियों के लिए अब मिशाल बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि समाज में अब महिलाओं को बराबरी का पूरा सम्मान मिल रहा है। जैसे-जैसे मेडल मिलते गए, वैसे ही हौसला भी बढ़ता गया। अब सैनिक की वर्दी में तैनात होने के लिए उत्सुक हैं। 22 मार्च को वह आईटीबीपी की हिस्सा बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की उपलब्धियों की बात शुरू करते ही मां सोनिया देवी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि प्रिया जब भी मेडल जीतती तो उसके पिता बहुत खुश होते थे। धीरे-धीरे वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गई। देश के साथ विदेश में भी खेलने गई। बेटी ने पहले पदकों से घर भर दिया, अब वर्दी में दिखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें