मथौली बाजार सीएचसी पर डाक्टर व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर बिरोध जताया।
- फोटो : KUSHINAGAR
सीएचसी कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
मथौली बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार द्वारा महंगाई भत्ता के साथ अन्य भत्तों को समाप्त करने के विरोध में काला फीता बांधकर कार्य किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एलएस सिंह के नेतृत्व में काला फीता बांधकर कार्य कर रहे कर्मियों का कहना था कि इस महामारी में भी सभी ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि मिलने के बजाय भत्तों की भी कटौती कर दी गई।
इस अवसर पर डॉ अरविंद चौधरी, डॉ. सूर्यांश सिंह, डॉ. राजेश मद्धेशिया, डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. दीपक मिश्रा, बीएचडब्लू राकेश मद्धेशिया, धनंजय सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र मिश्रा, सच्चिदानंद तिवारी, इम्तियाज अहमद, अरुन चतुर्वेदी, सुनील कुमार, अजय वर्मा, चंदन कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।