फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरालाल गोरखपुर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने

विज्ञापन
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हीरालाल गोंड - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हीरालाल गोरखपुर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने पडरौना। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ कुशीनगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला मंत्री हीरालाल गोंड को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के गोरखपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनका मनोनयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई के निर्देश पर प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश सिंह की तरफ से किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हीरालाल गोंड ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित किया है। इनके मनोनयन पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, आद्या गोंड, संजय गोंड, पंकज गोंड, राम मनोहर गोंड, सुरेंद्र, गोरख गोंड, शम्भू गोंड, श्यामदेव गोंड सुनील कुमार गोंड हृदयानंद गोंड अरविंद कुमार गोंड, सोनू कुमार गोंड, गिरिजेश कुमार गोंड, रमेश कुमार गोंड, शैलेश कुमार गोंड, राहुल कुमार गोंड, हरिओम गोंड जितेंद्र गोंड, सुरेंद्र गोंड, नागेंद्र गोंड ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें