पडरौना। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। रविवार को नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक पहुंचे तो 56 मरीजों के सेहत की जांच हुई। आयुष विभाग की ओर से टीम नहीं भेजी गई, इससे आयुष के मरीजों को वापस लौटना पड़ा। मेले में अधिकतर डायरिया, बुखार के मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें जरूरी दवा वितरित किए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जरूरी स्टाफ मौजूद होकर सेवा दे रहे थे। 12:18 बजे डॉक्टर उमर जमा अपने कक्ष में बैठकर फरीद अहमद से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कुल 56 मरीजों की अबतक उपचार किया गया है।
जिसमें मैनुद्दीन, श्याम, अफरोज को डायरिया की शिकायत थी। बुखार व अन्य बीमारियों के मरीज आए थे। डॉक्टर ने बताया कि एलटी चंदन, स्टाफ नर्स ममता, फार्मासिस्ट आशुतोष सहित अन्य स्टाफ मौजूद है। मौसम के बदलाव से परेशानी हो रही है।
3087 मरीजों की जांची सेहत
जिले में 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 3087 मरीजों के सेहत की जांच हुई। डॉक्टरों ने इन मरीजों के स्वस्थ्य रहने के लिए दवाएं दी। आरोग्य मेले में 1159 पुरुष, 1340 महिला, 588 बच्चों का डॉक्टरों ने उपचार किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इलाज के लिए श्वांस के 211, पेट की परेशानी के 246, मधुमेह के 225, त्वचा के 426, टीबी के संभावित 15, एक मरीज को अल्प रक्त व 124 मरीजों को उच्च रक्त चाप के रोगियों को जरुरी उपचार दिया गया। इसके अलावा 709 अन्य समस्याओं के रोगियों का उपचार हुआ। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में चर्म रोग, खासी,बुखार व पेटदर्द सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया। इसमें कुल 27 मरीजों की जांच की गई। डाॅ.संजय कुमार ने बताया कि मौसम के उतार चढ़ाव के कारण सर्दी व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की सख्या अधिक थी।
इस दौरान एलटी जमील अहमद,रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा,उदयभान,गुलाब आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में आरोग्य मेले में 46 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें चर्म रोग के अधिक मरीज आए थे।