फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एचएमपीवी से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

Wed, 08 Jan 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर सतर्क है। इलाज के लिए आने वाले लोगों को डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी से इमरजेंसी तक डॉक्टर अलर्ट मोड में दिखे। इमरजेंसी में सभी स्वास्थ्यकर्मी एप्रेन और मास्क पहने थे। एसएनसीयू वार्ड में अंदर जाने से लोगों को रोकने के लिए गेट पर एक-एक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इसे सामान्य वायरस होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सांस रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच एचएमपीवी वायरस के देश में दस्तक देने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड और एसएनसीयू और पीआईसीयू वार्ड में बच्चों को अलग-अलग बेड पर भर्ती किया गया था।
इनमें सर्वाधिक सांस और सर्दी जुकाम से संक्रमित बच्चे भर्ती थे। वहीं ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मास्क का प्रयोग करने की सलाह डॉक्टर देते नजर आए। इमरजेंसी से ओपीडी में तैनात सभी स्वास्थ्यकर्मी मास्क लगाए हुए थे। सभी मरीजों को अलग-अलग बेड पर भर्ती किया गया था। ओपीडी में 200 से अधिक ऐसे मरीज आए, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत, सर्दी और जुकाम था। वहीं दवा, पर्ची काउंटर और ओपीडी में कतार में खड़े मरीज मास्क नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें