फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 24 घंटे इमरजेंसी में मिलेगा इलाज : सीएमओ

Thu, 31 Oct 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। आंख, जलने, दुर्घटना में घायलों व फूड प्वाइजनिंग के अतिरिक्त अन्य जरूरी दवाएं सभी सीएचसी को भेज दी गईं हैं। डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि बिना सूचना के मुख्यालय न छोड़ें। एम्बुलेंस कर्मियों के अवकाश को भी निरस्त कर दिया गया है। सभी 15 सीएचसी पर 34 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। 24 घंटे तक आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि दीपावली पर पटाखा-फुलझड़ियां जलाने के दौरान आंख व जलने की समस्या होती है। गिरकर भी लोग चोटिल हो जाते हैं। खान-पान अचानक बदलता है, इससे फूड प्वाइजनिंग की समस्या भी आती है और पेट की दिक्कत शुरू हो जाती है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त औषधियां व ड्रेसिंग के सामान सीएचसी-पीएचसी पर भेज दिए गए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे तक खुला रखने का निर्देश दिया गया है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर हर समय डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। बिना बताए डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी जिले से बाहर नहीं जाएंगे। इसके अलावा कुत्ता व सांप काटने की दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी गईं हैं। पटाखें व दीये से जले लोगों के उपचार की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में की गई है। वहां बर्न वार्ड को व्यवस्थित किया जा चुका है।
विज्ञापन

0000
आग से बचाव के लिए रखें ध्यान

-दीये जलाते समय ध्यान रखें, साथ में फायर एक्सटिंगुइशर या बाल्टी में पानी रखें।

-उचित सूती कपड़े पहनें, सिंथेटिक कपड़ों से बचें।

-बच्चों को पटाखे जलाने की अनुमति न दें और उन्हें दूर रखें। दीयों और मोमबत्तियों को स्थिर और सुरक्षित स्थान पर रखें।

-यदि आग लग जाए तो अग्निशमन विभाग को सूचित करें।

00000
आग से जल जाए तो क्या करें

-जलने वाले व्यक्ति को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
-जले हुए शरीर के हिस्से पर ठंडा पानी 15 मिनट तक डालें। बर्फ का उपयोग न करें।

-यदि जलन वाले जगह पर कपड़े लगे हैं तो उन्हें न हटाएं
-यदि जलन गहरी है तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें। कोई भी क्रीम या दवा लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें