फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो सौ फीट ऊपर 240 शॉट, आसमान होगा जगमग

Thu, 31 Oct 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बाजार में 50 से दो सौ फीट ऊपर 240, 120, 60 शॉट वाले पटाखाें की खूब मांग है। अलग-अलग रंग वाले अंब्रेला पैराशूट स्टाइल पटाखा बाजार में धूम मचा रमा है। अनार, फुलझड़ी, रॉकेट, सीको, चक्करगिन्नी की सबसे ज्यादा मांग रही। फुटकर दुकानों पर पटाखा खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के जगदीशपुरम के खाली प्लाॅट में पटाखा बाजार सजा है। इसके अलावा कप्तानगंज, रामकोला, खड्डा, हाटा, कसया और तमकुहीराज में भी पटाखा की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। इन दुकानों में जानेमन, बटरफ्लाई, टॉप स्पिन, रॉक स्टार पटाखों की धूम है। आसमान में दगने वाले पटाखों की मांग ज्यादा है। बाजार में 60, 120, 240 शॉट के अलावा सिंगल शॉट पटाखाें की मांग ज्यादा हो रही है।
ये पटाखे आसमान में 50 से दो सौ फीट ऊपर जाकर दगते हैं और अलग-अलग रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरते हैं। ये 200 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति पीस हैं। 10 से 12 शॉट वाला जानेमन 500 रुपये प्रति पीस है। इसके अलावा बाजार में बटरफ्लाई और स्पिन पटाखे भी आए हैं। टॉप स्पिन जमीन से थोड़ा ऊपर उठकर चलता है। इसकी कीमत 340 रुपये बताई जा रही है। बटरफ्लाई पटाखा जलाने पर पर आसमान सतरंगी हो जाएगा। पटाखा कारोबारी राजेश जायसवाल ने बताया कि दिवाली के दिन ही सबसे ज्यादा पटाखों की बिक्री होने की उम्मीद है। पटाखा दुकानदार निजामुद्दीन, मुबारक ने बताया कि आसमान में दगने वाले पटाखों की मांग ज्यादा है। बच्चों को अलग-अलग लुक की बंदूकें पसंद आ रही हैं। इनकी मांग अच्छी दिख रही है।
विज्ञापन

-
बच्चों को भा रहा लहसुन बम
-पटाखे की दुकानों पर लहसुन बम, रस्सी बम, माचिस बम, रस्सी बम की मांग बच्चों में अधिक है। अभिभावकों के साथ पटाखा खरीदने पहुंच रहे ज्यादातर बच्चे लहसुन बम की मांग कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इसके पहले फुलझड़ी की मांग अधिक रहती थी। इस बार बाजार में बच्चों के लिए कई तरह के पटाखे आए हैं, जिसको वे आसानी से फोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें