फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 125 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 14 को मिले 7.15 लाख के स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निर्माणाधीन जिला कारागार में काम कर रहे श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर बृहस्पतिवार को श्रम विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में करीब 125 श्रमिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरत के अनुसार श्रमिकों को निशुल्क दवाएं दी गईं और चिकित्सकों ने परामर्श भी दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंच रहा है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत 14 श्रमिकों और उनके आश्रितों को कुल 7.15 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा, शंभू लाल धीरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें