फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। थाना क्षेत्र के घुघली-कोटवा मार्ग पर ढोलहा चौराहे के समीप मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कोटवा सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के घुघली निवासी शशिकांत शर्मा (47) पुत्र महेंद्र शर्मा और अभिषेक शर्मा (20) पुत्र चंद्रकांत शर्मा एक ही बाइक से कोटवा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ढोलहा चौराहे के समीप शराब भट्ठी के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर पश्चिमी चंपारण जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के घोड़हवा गांव निवासी निर्मल चौहान (22) पुत्र जयराम अपने रिश्तेदार भरथ चौहान के साथ हरपुर मझार स्थित अपने घर जा रहे थे। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को कोटवा सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें