फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों की जमानत जब्त कराना है : केशव

विज्ञापन
पडरौना विधानसभा क्षेत्र के उदित नारायण डिग्री कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल क - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
विरोधियों की जमानत जब्त कराना है : केशव
विज्ञापन

पडरौना। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में विरोधियों की जमानद जब्त कराना है। कुशीनगर जिले में राज्य से लेकर केंद्र सरकार विकास करेगी। अब तक तो बड़े भू माफियां पर बुलडोजर चला है। इस बार सरकार बनने पर गांव के सभी भू माफिया, जो गांव की सरकारी भूमि को कब्जा कर रखे हैं, उस पर बुलडोजर चलाकर गरीब लोगों का मकान बनवाना है।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इनके पार्टी में आने से सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार समाप्तवादी पार्टी बनाना है। पार्टी छोड़कर जो दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। पडरौना से चुनाव लड़ते, तो इस बार उनकी जमानत भी जब्त हो जाती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुशीनगर में हवाई अड्डा बनने से दुनिया में इसका नाम है। पिछली बार भी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। गंभीर गरीब मरीजों को उपचार के लिए गोरखपुर जाना पड़ता है। भाजपा सरकार में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार की सुविधा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दल के नेता व कार्यकर्ता धमका रहे हैं। उनका नाम नोट कर रखिए। 10 मार्च के बाद सरकार बनने के बाद उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में दरवाजा भी बन गया। अनुच्छेद 370 भी हटाया गया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में पांच जिलों का ही विकास होता था। भाजपा सरकार में सभी जिलों का विकास एक साथ एक दृष्टिकोण से किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें