हाटा। कोतवाली के मुंडेरा उपाध्याय गांव के रहने वाले रवि प्रताप उपाध्याय फरवरी में ओमान गया था। वहां एक कंपनी में हेल्पर के रूप में कार्य कर रहा था। शनिवार को बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव घर आया तो परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मुंडेरा उपाध्याय गांव के 34 वर्षीय रवि प्रताप उपाध्याय के घर की माली हालत ठीक नहीं है। रवि पहले ई रिक्सा खरीद कर उसे चलाता था, लेकिन उससे उनके परिवार का खर्चा नहीं चल पा रहा था। जिसकी वजह से वह ओमान चला गया। शनिवार को अचानक ओमान में एक सड़क को पार करने के दौरान उसे एक वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे रवि की मौत हो गई।