पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बिहारी छपरा में मंगलवार के दोपहर में मनबढ़ों के एक गुट ने एक चाय दुकानदार पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। संयोग ठीक रहा कि ग्रामीणों और दुकानदार की भीड़ जुट गई और बीच बचाव किया। इसके बाद मनबढ़ भाग खड़े हुए।
कौवासार निवासी बदरी के पुत्र महेश बिहार छपरा में चाय की दुकान चलाते हैं। दो दिनों से अज्ञात मनबढ़ों से पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। मंगलवार के दोपहर बाद पांच बजे महेश को 15-20 की संख्या में अज्ञात मनबढ़ों की भीड़ ने दुकान में घेर लिया। महेश अपनी जान बचाकर दुकान के पीछे छिप गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने बिहारी छपरा के मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। थाना प्रभारी ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।