फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अयोध्या के हरिंदर ने जम्मू कश्मीर के मुरा को चटाई धूल

Mon, 04 Nov 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। तीन दिवसीय मेले के दौरान रविवार को कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें अयोध्या के पहलवान हरिंदर ने जम्मू कश्मीर के पहलवान मुरा को आसमान दिखाया। इसके बाद राजस्थान के पहलवान मोनू के शानदार दांव-पेंच को देख दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ चौराखास थाने के एसओ चंद्रभूषण प्रजापति, ग्राम प्रधान संजय चौरसिया, प्रेम सागर मिश्र और विकास गुप्ता ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
ग्राम प्रधान संजय चौरसिया ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन खेलों में से एक है। देश के कई पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है। 30 जोड़ कुश्ती के मुकाबले में सबसे रोमांचक मुकाबला जम्मू कश्मीर के पहलवान मुरा और अयोध्या के पहलवान हरिंदर के बीच रहा। अयोध्या के पहलवान हरिंदर ने 10 मिनट के कुश्ती समय में मुरा को चित्त कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के रॉकी पहलवान ने बनारस के दानिश को, सोनू पहलवान बरेली ने मथुरा के सूरज को आसमान दिखाया। हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा बजरंगी ने जौनपुर के उमेश को पटकनी दी। संचालन अजय पहलवान, गुड्डू और कैलाश यादव ने की।
इस दौरान आमोद पांडेय, अभिषेक सोनी, अभिषेक जायसवाल, बबलू मद्धेशिया, नितेश वर्मा, विजेंद्र यादव, महेंद्र गौंड, रवि जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, उपेंद्र कुशवाहा, सरवन गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें