फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपैड से लेकर गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Wed, 24 May 2017 10:51 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
तैयारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 कसया।       
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के मैनपुर कोट गांव में आगमन पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बुधवार को एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें दी गई जिम्मेदारी की जानकारी दी। बताया गया कि हेलीपैड से लेकर मैनपुर कोट गांव तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। गांव की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। हर जगह फोर्स तैनात रहेगी।एसपी यमुना प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पांच एएसपी, 14 सीओ, 35 एसओ, 139 सब इंसपेक्टर, 49 हेड कांस्टेबल, 886 कांस्टेबल, सात महिला सब इंसपेक्टर, 124 महिला पुलिस कर्मी व तीन कंपनी पीएसी लगाई जा रही है। इसके अलावा पांच पुलिस टीम सादे वर्दी में स्थित का जायजा लेगी। एनएसजी दस्ता दोनों जगह अपने हिसाब से सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेगा। वीआईपी वाहनों की पार्किंग जनसभा स्थल के बगल में बनाया गया है जबकि आम लोगों के लिए वाहन पार्किंग जनसभा स्थल से सात सौ मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे बनाया गया है।       



तुर्कपट्टी। 
मैनपुर कोट गांव में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को पूरा प्रशासनिक अमला दिन भर गांव में दौड़ता रहा। शाम को कमिश्नर ने भी मंच से लेकर टीकाकरण स्थल तक का जायजा लिया। इससे पहले मंगलवार की रात में भी पुलिस के कई बड़े अफसर गांव से लेकर सभा स्थल तक पहुंचे थे। 
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजकर पैंतालीस मिनट पर हेलीकाप्टर से मैनपुर कोट देवी मंदिर के बगल में उतरेंगे। तब से लेकर दीनापट्टी गांव के मुसहर बस्ती तक आने के उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां करीब पूरी कर ली गई हैं। उनके संबोधन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लोगों के बैठने के लिये 16 ब्लॉक बनाये गये हैं। सभी ब्लाकों में करीब 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सभी ब्लाको में एक सब इंस्पेक्टर सहित एक टुकड़ी पुलिस तैनात रहेगी । सभा स्थल के पश्चिम तरफ हेलीपैड बना है, जहां से मुख्यमंत्री सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय मैनपुर कोट पहुंचेंगे। वहां इस वर्ष के इंसेफेलाइटिस टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे। सभा स्थल के पूरब तरफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।  
इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन इतना सतर्क है कि बुधवार की देर शाम तक सड़कों की पटरियों पर पानी गिराने तथा मुसहर बस्ती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। पंडाल, कुर्सियां तथा लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। डीएम आंद्रा वामसी, एसपी जमुना प्रसाद तथा बीएसए मनोज कुमार मिश्र दिन भर तैयारियों की समीक्षा करते रहे। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बीइओ धीरेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय मैनपुर के हेडमास्टर संजय यादव, प्रज्ञा राय, सपहा के संकुल प्रभारी पयोदकांत मिश्र और पूरे न्याय पंचायत के शिक्षकों की मीटिंग कर उनके दायित्वों को समझाया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों तथा स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी को भी किसी आपात स्थिति के लिए लगाया गया है। दोपहर को कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय ने पांडाल का निरीक्षण कर उपस्थित अफसरों से विचार विमर्श किये । करीब दो बजे स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सभा स्थल का निरिक्षण किया। हियुआ नेता राजेश्वर सिंह, चंद्रप्रकाश यादव चमन, संजय सिंह मुन्ना, फूलबदन कुशवाहा आदि ने भी दीनापट्टी गांव तथा सभा स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें