फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्धि, वीरता और पराक्रम के हस्ताक्षर हैं हनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित श्रीरामकथा में कथा वाचक वीरेंद्र तिवारी ने लंका दहन की कथा सुनाई। कहा कि राम भक्त हनुमान बुद्धि, वीरता और पराक्रम के हस्ताक्षर हैं। भक्त हनुमान राम कार्य के लिए पृथ्वी पर आए।
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम का संदेश माता सीता तक पहुंचाना उनके अलावा किसी दूसरे के लिए संभव नहीं था। 100 योजन समुद्र लांघ कर जब वे लंका पहुंचे तो सीता देख विह्वल हो उठीं। उन्होंने मां सीता को रावण के बंधन से शीघ्र मुक्त कराने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद कथा वाचक ने अशोक वाटिका विध्वंस, अक्षय कुमार बध, लंका दहन आदि की कथा विस्तार से सुनाई। कथा का शुभारंभ व्यापार मंडल महामंत्री व्यास सिंह ने व्यास पीठ का पूजन कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष धीरज वर्मा, रामायण चौरसिया, कन्हैया स्वर्णकार, गणेश गुप्ता, उदयभान सिंह, बृजलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें