नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड 12 वीर अब्दुल हमीदनगर के मकान में लटकता मिला छात्र का शव। मौके पर
- फोटो : KUSHINAGAR
छत के कुंडे से लटका मिला अस्पताल संचालक के पुत्र का शव
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 12 (वीर अब्दुल हमीदनगर) में बृहस्पतिवार दोपहर 18 वर्षीय छात्र का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निजी अस्पताल के संचालक डॉ. साबिर अली का बेटा आजम उर्फ बादल 12वीं कक्षा का छात्र था। डॉ. साबिर परिवार के साथ पडरौना मार्ग पर किराए के तीन मंजिल मकान में दूसरी मंजिल पर लगभग एक वर्ष से रहते हैं। तीसरी मंजिल खाली है।
बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे परिजन तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे आजम का शव लटका मिला। परिजनों के शोर पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ अनुज कुमार सिंह व नगर चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों की तरफ से कोई वजह नहीं बताई गई है।