फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश के साथ जगह-जगह गिरे ओले

विज्ञापन
ओलावृष्टि से सरसों की फसल बर्बाद होने के बाद खेत के पास चिंतित बैठे किसान नथुनी निषाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
आंधी-बारिश के साथ जगह-जगह गिरे ओले
विज्ञापन

कई जगह तार-पोल पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति रही ठप
ओला गिरने से तिलहन एवं दलहन की फसलों को नुकसान
24 घंटे में दर्ज हुई 10 एमएम बारिश
कुशीनगर। बृहस्पतिवार रात जिले में आंधी-बारिश के साथ कई जगह ओले गिरे। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से ठंड बढ़ गई। शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए कभी धूप निकली। फिरबादल छाए गए। दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे। शाम को फिर े गरज चमक के साथ बारिश हुई।
आंधी-बारिश में कई जगह पेड़ विद्युत तार-पोल पर गिर गए। इससे रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर तक विद्युतकर्मियों ने उसे ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू की। बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, आलू सहित अन्य फसल को नुकसान पहुंचा है। सब्जी, दलहन और तिलहन के लिए यह बारिश नुकसानदायक बताई जा रही है। तार-पोल पर पेड़ गिरने से पडरौना टाउन-दो, छावनी, परसौनी कला, पांडेय देवरिया और दुदही फीडर ब्रेक डाउन में आ गए। विद्युत उपकेंद्र पडरौना के जेई सर्वेश दूबे ने बताया की बलूचहा के आगे सागौन के पेड़ गिर जाने से दो पोल टूट गए, जबकि आठ पोल का तार टूटने के कारण पांडेय देवरिया फीडर ब्रेक डाउन में आ गया। टाउन-दो फीडर कुबेरस्थान के पास बांस की कोठ गिरने से ब्रेक डाउन में आ गया। परसौनी कला में 11 केवी लाइन पर कटरैन उड़ कर गिरने से ब्रेक डाउन हो गया। दूदही फीडर सेमरा के आगे दो पोल और तार गिरने से ब्रेक डाउन हो गया। बारिश रुकते ही लाइनमैनों से क्षतिग्रस्त तार और पोल को सही कराकर उपभोक्ताओं में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

गंगुआ बाजार प्रतिनिधि के अनुसार आंधी व बारिश में लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव निवासी अशोक खरवार की झोपड़ी पर पेड़ गिर गया। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार गांव अथरहा निवासी काशी कुशवाहा की सरसों का फसल खेत में गिर गया। इससे क्षेत्र के किसानों का आलूख् गोभी, बैगन, मटर की फसल प्रभावित हुई है।
डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार लतवा बाजार में चाय का दुकान संचालित करने वाले विजय मद्धेशिया की दुकान आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई। संजय कुशवाहा की पान की गुमटी गिर गई। चंदन गुप्ता, सुरेश सिंह, मनोज गुप्ता, रामा गोंड, रामाशीष कुशवाहा, हृदेश लाल श्रीवास्तव, उपेंद्र राय, शाहिद मियां आदि की कटरैन का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
कई क्षेत्रों में 15 घंटे गुल रही बिजली
तमकुहीरोड। सेवरही और तरयासुजान क्षेत्र में आई तेज आंधी व बारिश के चलते ब्रेकडाउन हो जाने से सैकड़ों गांवों की बिजली बृहस्पतिवार ाधी रात से कहीं 12 तो कहीं 15 घंटे तक गुल रही। सेवरही और तरयासुजान क्षेत्र में आंधी व बारिश के चलते राजापकड़, बभनौली, परसौन, खलवा टोला सहित कई स्थानों पर ब्रेकडाउन हो गया। सेवरही विद्युत उपकेंद्र के जेई विकास कुमार साहनी व तरयासुजान उपकेंद्र के जेई यशवंत कुशवाहा ने बताया कि तेज आंधी के चलते जगह-जगह फाल्ट आ जाने से आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन

कोट
तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओले पड़ने से गेहूं की फसल को अधिक नुक्सान नहीं होगा। सब्जी, दलहन और तिलहन की फसस को नुक्सान पहुंचा है। फसल का सर्वे कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट मिलने पर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
प्योरलाल , जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें