पडरौना। जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान सभागार में मंगवार को शिक्षक संकुल की त्रैमासिक बैठक हुई। इसमें विद्यालयों को निपुण बनाने की चर्चा कर संकुल शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सबसे पहले शिक्षक संकुलों ने अपने न्याय पंचायत में हो रहे नवाचारों व विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण दिया। बीएसए/प्राचार्य डॉ. रामजियावान मौर्य ने कहा कि शिक्षक संकुल शैक्षिक योजनाओं प्रभावी रूप से लागू करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए सभी शिक्षक संकुल अपने विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में स्थापित करें। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं। डीसी प्रशिक्षण सत्येंद्र कुमार मौर्य ने विद्यालयों में होने वाले आकलन और महत्वपूर्ण क्रिया कलापों, बच्चों की उपस्थिति, अध्यापकों के कार्य आवंटन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार, प्रवक्ता वेदशंकर गुप्त, चंद्रशेखर कुमार, धनंजय कुमार चतुर्वेदी, मुकेश कुमार गुप्ता, गीता, अर्चना सिंह, प्रीती गुप्ता, डॉ अर्चना सिंह, डॉ. अख्लाक एहमद, अनूप कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।