फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर से मिली पढ़ने की छूट...बेटियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Sun, 26 Apr 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस परीक्षा में हाईस्कूल की दो बेटियों ने न सिर्फ प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाई बल्कि, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप-10 की श्रेणी में शामिल 30 बच्चों में 17 बेटियां ही हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया कि अब बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बस उन्होंने आगे बढ़ने और पढ़ने की छूट देने की जरूरत है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी कर दिया गया। विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक हाईस्कूल में 37,616 बच्चे पंजीकृत थे, जिसमें 35,509 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 32,702 ने कामयाबी का परचम फहराया। हाईस्कूल में जनपद का परिणाम 92.9 प्रतिशत रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में पंजीकृत 28,052 परीक्षार्थियों में 26,497 बच्चे शामिल हुए थे, जिसमें 22,850 बच्चे उत्तीर्ण हुए। जनपद का 86.24 प्रतिशत रहा जनपद का परिणाम रहा है। वहीं, छात्र और छात्राओं के प्रदर्शन की बात करें तो बेटियां ने अपनी प्रतिभा लोहा मनवाया। टॉपरों से बातचीत में भी यह उन्होंने परिश्रम को महत्व दिया। उन्होंने बताया कि कम संसाधन में भी हम बेहतर कर सकते हैं, बशर्ते हमें करने के लिए माहौल मिले। पढ़ने के लिए छूट मिले। यह कहकर न रोका जाए कि तुम बेटी हो और समाज में कैसे जा सकती है। बात करते हैं जिला टॉपरों की तो दोनों कक्षाओं में कुल 30 बच्चे शामिल हैं। इसमें बेटियांं ने झंडा बुलंद करते हुए 30 में 17 जगह प्राप्त करके यह साबित कर दिया कि अब बेटियां किसी से कम नहीं है। बस उन्हें कुछ करने के मौहाल की जरूरत है।
-
इन बेटियों ने मेधा के जरिये दिया नारी शक्तीकरण का संदेश
बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 में कुल 30 बच्चे हैं। इसमें 17 बेटियां हैं, इनमें भी दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप होने का गौरव हासिल किया है। इनमें श्रद्धा पांडेय 96.83, आस्था ओझा 96.67, जोहरा फातिमा 95.33, स्वाति मिश्रा 94.50, महिमा 94.00 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर्स की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहीं। वहीं, खुशी चौधरी ने 93.67, आयुषी चौधरी 93.50, समिता राव 93.33, रिषिता मिश्रा 93.17 के साथ हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में जगह बनाई। वहीं, इंटरमीडिएट में अंशिका रौनियार 93.40, अंशिका 91.60, काेमल गुप्ता 91.00, दिव्या भारती 90.80, श्रेया श्रीवास्तव 90.80, मांडवी सिंह 90.40, संध्या 90.00, आयुषी अग्रहरि ने भी 89.80 प्रतिशत अंकों के साथ कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें