फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियाें तक पहुंचाई जाएंगी सरकारी योजनाएं : नवरंग

Mon, 09 Dec 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कस्बे के वीर सावरकर नगर और अटल बिहारी वाजपेयी नगर में रविवार को आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत की तरफ से कैंप का आयोजन हुआ। इसमें वृद्धा, विकलांग, विधवा व कुष्ठ रोगी पेंशन तथा अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन नवरंग सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा निदान कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी योजना से वंचित नहीं रहेगी। नगर के सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाया जा रहा है। शिविर को सभासद प्रतिनिधि विवेक चौबे, बसंत साहनी आदि ने संबोधित किया
इस अवसर पर सुगिया, जड़वता, सीमा, तारा, रामसती, गायत्री, जोधन प्रजापति, संतराज प्रसाद, नसुरूलाह अंसारी, ज्वाहर, चौथी, नगीना, उर्मिला, कुमारी अंगीरा, इशतेकार अहमद, अपसाना खातून, शशिकला चौबे आदि ने आवेदन किया। इस मौके पर विजय कुमार सिंह, परमेश्वर गुप्ता, अनिल शर्मा, मोनू कुमार कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें