फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेहतर शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Tue, 27 May 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री अम्भुदय कम्पोजिट विद्यालय और उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इस मौके पर निपुण भारत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक और विभिन्न प्रतिस्पर्धा में सफल खिलाड़ी, छात्र व बीईओ को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भावी पीढ़ी के शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार पूरी तन्मयता से लगी है। बच्चों के भविष्य निखारने के लिए सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।
भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों आपस में बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग को सुदृढ़ करने व बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए सभी विद्यालयों का संरचनात्मक विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों, बोर्ड परीक्षा में जनपद स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी, ब्लॉक स्तर पर निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीईओ, नवाचार व टीएलएम निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। अंत में अतिथियों ने कलेक्ट्रेट में शिक्षा विभाग की तरफ से नवाचार पर आधारित लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी संतोष कुमार मिश्र, कुशीनगर विधायक पंचानंद पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, चमन प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें