कसया। क्षेत्र के अहिरौली राय स्थित राम जानकी स्टेडियम में तीन दिवसीय अहिरौली राय प्रीमियर लीग एपीएल 2024-25 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि शहनवाज सिद्दीकी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आजकल के मोबाइल युग में भी युवाओं ने खेल को अपनाया है, निश्चित ही यह बहुत ही सराहनीय है।
क्रिकेट प्रतियोगिता में गोरखपुर और अहिरौली बाजार के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 75 रन बनाए और अहिरौली की टीम ने सात ओवर में सभी विकेट खोकर 55 रन ही बना पाई। एपीएल के निर्णायक की भूमिका राकेश यादव और राहुल गोंड ने संयुक्त रूप से निभाई।