रामकोला। क्षेत्र के चंदरपुर बरवा गांव में शुक्रवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई। इसके चपेट में आने से पति पत्नी झुलस गए और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव के निवासी शिवधनी राजभर शुक्रवार की रात अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे किसी वजह से उनकी झोपड़ी में आग लग गई।
आग से चोरों तरफ से घिर चुके शिवधनी ने शोर मचाया तो उनकी पत्नी वहां उन्हें बचाने पहुंची। इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चपेट में आने से पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने का शोर सुनकर आए गांव के लोगों ने किसी तरह उन्हें झोपड़ी से बाहर निकाला और आग बुझाने में लग गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाए, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा राशन, बर्तन आदि जल कर नष्ट हो गए।