मथौली। हाटा कोतवाली मार्ग स्थित बेलवा सुदामा गांव के पास शनिवार को एक बुजुर्ग साइकिल समेत सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। सूचना पर आए परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सतभरिया निवासी 65 वर्षीय प्रहलाद सिंह शनिवार की दोपहर हाटा से कुछ सामान खरीदकर साइकिल से घर जा रहे थे। बेलवा सुदामा गांव के पास अचानक वे साइकिल समेत सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उनहें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को घर ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में हाटा कोतवाल राम सहाय ने बताया कि घटना की कोेई सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।