फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमतीनगर-छपरा 25 नवंबर तक निरस्त, आरक्षित टिकट भी कैंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर-छपरा 25 नवंबर तक निरस्त, आरक्षित टिकट भी कैंसिल
विज्ञापन

- 20 से 25 नवंबर तक गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड /कुशीनगर। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस को 20 नवंबर से 25 नवंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान पहले से टिकट आरक्षित कराने वालों के टिकट भी निरस्त हो गए है। इस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पहले 15113/15114 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस सप्ताह में मात्र तीन ही चलती थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद इस ट्रेन को रेल प्रशासन ने नियमित कर दिया था। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लखनऊ तक की यात्रा करने में काफी सहूलियत मिल रही थी। रेल प्रशासन ने सीतापुर रेलमार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य व नान इंटरलॉकिंग कार्य शुरू कराने के चलते इस ट्रेन को 25 नवंबर तक के लिए निरस्त कर दिया है। रेल प्रशासन की तरफ से जारी सूचना के अनुसार 20 नवंबर से छपरा से चलने वाली 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन 24 नवंबर तक और 15113 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 25 नवंबर तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के निरस्त होने के बाद शादी के मौसम में जिन लोगों ने रेल टिकटों का अग्रिम आरक्षण कराया था। उनका आरक्षित टिकट भी निरस्त हो गया हैं। यात्री नीरज वर्मा ने कहा कि इस रूट के यात्रियों के लिए यह एक्सप्रेस ट्रेन काफी सुविधाजनक है। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए एक सप्ताह पहले ही टिकट आरक्षित कराया था। लेकिन ट्रेन के निरस्त होने से यात्रा के लिए दूसरे विकल्प की तलाश करना पड़ेगा। सिद्धार्थ सोनी, दुर्गेश मद्धेशिया, बृजनंदन राय, सिद्धांत जायसवाल, श्रीकांत पटेल आदि लोगों ने 20 नवंबर से 25 नवंबर के बीच यात्रा के लिए आरक्षित टिकटों की बुकिंग पहले ही कराई थी। इन लोगों का कहना है कि ट्रेन निरस्त होने के बाद अब उनके सामने भी यात्रा स्थगित करने अथवा दूसरा विकल्प ढूढ़ने की नौबत आ गई है। इस संबंध में तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने की सूचना यात्रियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सीतापुर-बुढ़वल मार्ग पर दोहरीकरण परियोजन के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहे है। इसके चलते 25 नवबंर तक गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस के अप और डाउन दोनों ट्रेनें निरस्त की गई है। इसके बाद इस ट्रेन का संचालन पूर्व की भांति होंगी। इस बीच आरक्षित हुए टिकट की धनराशि यात्रियों को वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें