फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट 

Sat, 24 Sep 2016 11:50 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार की सुबह नगर के कई घरों में हाईवोल्टेज से फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो गई। बल्ब, पंखे, मोटर सहित विभिन्न उपकरण जल गए।
विज्ञापन

करीब दो महीने से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे पडरौना नगर के कई मुहल्लों में शनिवार की सुबह अचानक वोल्टेज हाई हो गया। इसके चलते नगर के रामकोला रोड स्थित कई घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के बल्ब, पंखे आदि जल गए। साकेत बिहारी मंदिर के परिसर में रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे अचानक हाईवोल्टेज से तार फाल्ट हो गया। बल्ब और पंखे भी जल गए। मोटर भी खराब हो गया है।
कपड़ा व्यवसायी सुरेश शर्मा ने भी हाई वोल्टेज की बात कही। उनका कहना था कि वोल्टेज अधिक आने से कई बल्ब फ्यूज हो गए। व्यवसायी मिट्ठू मोदनवाल ने बताया कि सुबह वोल्टेज अधिक आ जाने के कारण कई बल्ब फ्यूज हो गए। पंखे में खराबी आ गई। इस तरह की स्थिति नौका टोला, मुन्ना कॉलोनी और ओंकारवाटिका सहित नगर के अन्य कई मुहल्लों में भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन संतोष कुमार का कहना था कि बारिश की वजह से वोल्टेज बढ़ गया होगा। कभी-कभी लोग डबल फेस जोड़ लेते हैं, जिससे हाईवोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उनका कहना कि कर्मचारियों को भेजकर हाईवोल्टेज आने के कारण का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें