फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी को जेल भिजवाया, अब उसी को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। शादी का वादा कर मुकरने के आरोप में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भिजवाने वाली युवती मंगलवार को उसी युवक को वापस बुलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई। मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र का है। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। कई घंटे तक समझाने के बाद शाम को परिवार के लोगों की मौजूदगी में युवती को नीचे उतारा गया। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक टावर पर युवती रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती का सकरौली गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के मुताबिक, युवक ने शादी का वादा किया था लेकिन बाद में मुकर गया। इससे नाराज युवती ने तीन अगस्त को हाटा कोतवाली में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। युवक के जेल जाने के करीब 15 दिन बाद मंगलवार को युवती टावर पर चढ़ गई। उसने उतरने से इन्कार करते हुए प्रेमी को जेल से बुलाने और शादी कराने की मांग शुरू कर दी।
जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक उससे नीचे उतरने की अपील की लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। पुलिस अधिकारियों ने उसकी बात सुनने और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। टावर के आसपास भीड़ जुटने से पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शाम को परिवार के लोगों ने युवती को समझाया। युवक को जेल से छुड़वाकर शादी कराने के आश्वासन के बाद वह टावर से उतरने के लिए तैयार हुई। पुलिस ने राहत की सांस ली। एक ही मामले में करीब 15 दिन के भीतर युवती के बदले रुख की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। पहले प्रेमी पर शादी से मुकरने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने और उसी को जेल से बुलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। कोतवाल दीपक कुमार सिंह ने बताया कि समझाकर युवती को नीचे उतारा गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें