फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज़ रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Sat, 09 Nov 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। कटेया बिहार की तरफ़ जाने वाले बनकटा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव दुलदुलिया में सड़क पार करते समय तेज़ रफ्तार टैंकर ने 4 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। शव के चीथड़े उड़ गए। चालक टैंकर समेत भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौरा खास थाना क्षेत्र के गांव दुलदुलियां निवासी विकास निषाद परिवार के पालन-पोषण के लिए घर पर ही रह कर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी 4 वर्षीय पुत्री सोनिया घर पर खेल रही थी। सड़क पार करते समय कटेया बिहार की तरफ़ जाने वाले बनकटा बाजार के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आ रहा पेट्रोलियम कंपनी का वाहन बच्ची को रौंदते हुए भाग निकला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पिता विकास निषाद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें