फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर सेल ने वापस कराए महिला के दो लाख रुपये

Fri, 12 Jun 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला का साइबर सेल की मदद से यूपीआई के माध्यम से ठगी गई 2,01,179.94 रुपये की पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
विज्ञापन


खड्डा सीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से पीड़िता के खाते से 2,01,179.94 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की।लगातार प्रयासों के बाद साइबर सेल ने ठगी गई पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन लेनदेन के झांसे में न आएं और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें