फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज गोदाम पर हुई किसान गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज गोदाम परिसर में बृहस्पतिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को तिलहन, दलहन आदि फसलों के लिए खेत की तैयारी, उसमें डालने के जैविक खाद तैयार करने समेत कई जानकारी दी गई। इसके बाद किसानों को तिलहन का निशुल्क बीज दिया गया।
विज्ञापन

रामनरायन यादव ने कहा कि फसल के अवशेष, गोबर पानी के टैंक में सड़ाकर जैविक खाद तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा गड्डा बनाकर उसमें सड़ी गोबर और दो किलो केंचुआ सूती बोरे में रखकर केंचुआ की खाद तैयार की जा सकती है। इसी तरह नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत मिलने वाले लाभ और पशुपालन कर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने आदि की जानकारी दी गई। इसके बाद क्षेत्र के किसानों में तोरी और राई का बीज निशुल्क वितरित किया गया। इस दौरान एडीओ कृषि राजदेव प्रसाद, राजेंद्र वर्मा, बांकेलाल भूषण, प्रहलाद गुप्ता, रामनरायन यादव और आमोद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें