पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम न्यायिक ने जिले के वरनेबुल बूथों को चिह्नित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उप जिलाधिकारी न्यायिक पडरौना व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर कहा कि भयमुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव को देखते हुए ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाना है, जहां पर मतदाताओं को मतदान से डरा धमकाकर रोका गया हो या रोका जा रहा हो। ऐसे सभी व्यक्तियों को भी चिह्नित किया जाना है। उनकी सूची सेक्टर आफिसर तथा पुलिस सेक्टर आफिसर की ओर से बूथवार तैयार की जानी है। इस संबंध में पडरौना, खड्डा, तमकुहीराज, फाजिलनगर क्षेत्र के रिर्जव सेक्टर आफिसर प्रशिक्षण कराया जाएगा। इस दौरान कमाल असगर रिजवी, मुरलीधर शुक्ला, शशि मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।