पकवा इनार। भारतीय हरी सब्जियां विदेश के लोगों को भी भा रही हैं। कई पर्यटक यहां से हरी सब्जियां खरीदकर अपने देश भी ले जाते हैं।
पर्यटकों के साथ आने वाले उनके गाइड व स्काॅट के मुताबिक विश्व के कई देशों में भारत जैसे खुले में हरी सब्जियां नहीं मिलती हैं। वहां पैकेटों में बंद संरक्षित खाद्य पदार्थ व सब्जियां मिलती हैं। बुधवार की दोपहर बाद रूस की महिला पर्यटक कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार स्थित सब्जी की दुकान से भारतीय सहयोगी की मदद से हरी सब्जियों की खरीदारी की। उन्होंने फूल गोभी, पत्ता गोभी, टमाटर, हरी मिर्च, पालक, मटर, बैगन, गाजर व खीरा की खरीदारी की। उनके सहयोगी ने बताया कि यहां की हरी सब्जियां इन लोगों को पसंद हैं। भ्रमण के दौरान जगह-जगह खरीदारी की जाती है। कई पर्यटक यहां की सब्जी अपने देश ले जाते हैं। सब्जी विक्रेता के मुताबिक, हर रोज विदेशी पर्यटक सब्जी की खरीदारी करते हैं।