फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गौरी श्रीराम की टीम तमकुहीरोड को हराकर फाइनल में पहुंची

Mon, 02 Feb 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। न्यू हिंद क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टी-20 कप प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच रविवार को गौरी श्रीराम और तमकुहीरोड के बीच खेला गया। इसमें गौरी श्रीराम की टीम ने तमकुहीरोड को छह विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


सेमीफाइल मैच के गौरी श्रीराम के कप्तान मासूम खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए तमकुहीरोड की टीम 18 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में गौरी श्रीराम की टीम ने 13 ओवर में छह विकेट गंवाकर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में रहमुद्दीन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि गगलवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर फिरोज खान, रविंद्र खरवार, हीरालाल यादव, रोशन पटेल, बजरंग बहादुर खरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें