फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेरठ व संभल के चार पशु तस्करों पर गैंगस्टर

Sun, 19 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। पशु तस्करों का कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाईवे या गांवों के पगडंडियों पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। मेरठ और संभल के चार पशु तस्करों पर पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की। ये सभी मई 2022 में यह तस्कर हाईवे पर कंटेनर में गोवंश लेकर जाते समय गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार व अन्य स्थानों पर गोवंश की तस्करी करने वाले गैंग के आरोपी मोहम्मद परवेज निवासी लखीपुरा थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ, रिजवान निवासी कस्बा लावड़ थाना इचौली जनपद मेरठ, सलमान निवासी सरायदरीन थाना हयातनगर जनपद संभल, मोहम्मद अरशद निवासी कोट गरवी थाना कोतवाली संभल जनपद संभल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। 24 मई 2022 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 27 राशि गोवंशीय पशु व एक कंटेनर बरामद किया गया था। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गैंग लीडर मोहम्मद परवेज पुत्र रफीकुद्दीन अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोतस्करी करता है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें