फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात में छाया घना कोहरा, सुबह धूप ने दी लोगों को राहत

Sun, 19 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में शुक्रवार रात से शनिवार की सुबह तक कोहरे और ठंड का असर बरकरार रहा। दृश्यता का स्तर पांच मीटर से कम रहा, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई। शनिवार को सुबह से ही धूप खिली तो लोगों को ठिठुरन से राहत मिली। अच्छी धूप के कारण दोपहर के समय अधिकतम तापमान 22 पर पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की देर रात कोहरा छाना शुरू हो गया था। शनिवार को तड़के घना कोहरा था। हालांकि, सुबह नौ बजे ही धूप निकल आई, इससे लोगों को राहत मिली। दोपहर होने तक धूप में अच्छी तेजी और गर्माहट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें