फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को नगर के बस स्टेशन से सोमवार को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त फरमान निवासी फतेहउल्लाह सराय, थाना कोतवाली संभल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली हाटा में गैंगस्टर एक्ट के अलावा आयुध अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें