फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। थाना तरयासुजान पुलिस ने शुक्रवार को पशु तस्कर गैंग के छह सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। ये तस्कर अपने परिवार एवं सगे संबंधियों व गैंग सदस्यों को आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के लिए गोवंश की तस्करी करते हैं। यूपी से बिहार व बंगाल ले जाकर इन पशुओं को काटकर अवैध धन अर्जित करते हैं। पुलिस ने इन पर सख्त कार्रवाई की है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना तरयासुजान पुलिस ने पशु तस्कर गैंग के छह सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इसके तहत पशु तस्कर गैंग से संबंधित सुलेमान निवासी मोरवन थाना तमकुहीराज, मोतीलाल निवासी पडरी थाना पटहेरवा, दिलीप चौहान निवासी मोरवन थाना तमकुहीराज, आलमदीन निवासी बेलवा कला थाना चौराखास, महिमा सिंह निवासी बेलया कला थाना चौराखास व खुशेंद आलम निवासी मोरवन थाना तमकुहीराज के खिलाफ तरयासुजान पुलिस की ओर से 3(1) उप्र गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। ये तस्कर अपने-अपने परिवार एवं सगे संबंधियों व गैंग सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते हैं। गैंग लीडर विभिन्न गैंग के सदस्यों के साथ 12 जून 2024 को तीन वाहनों से कुल 10 गोवंशी पशुओं की तस्करी कर रहा था तो इन पशुओं को बरामद किया गया था।
इस संबंध में थाना तरयासुजान में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया जा चुका है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियों के लिए आर्थिक /भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य सेगोवंशीय पशुओं गाय, सांड, बैल की तस्करी करते हैं एवं अवैध संपत्ति अर्जित करता है। इनके खिलाफ स्थानीय थाने में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें