फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 50 हजार की संपत्ति कुर्क

Fri, 20 Feb 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवापट्टी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त आस मोहम्मद की लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई।
विज्ञापन


एसपी केशव कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा सीओ तमकुहीराज जयन्त कुमार के नेतृत्व में 19 फरवरी 2026 को कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर (गैंगेस्टर एक्ट) कुशीनगर से धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की आदेश के आधार पर थाना तरयासुजान में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र डोमा निवासी जगदीशपुर पोस्ट पिपरा अगरवां, थाना सेवरही के घर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्क की गई संपत्ति में अपराध से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अर्जित लगभग 50,000 रुपये मूल्य का सामान शामिल है। पुलिस ने बताया कि आगे भी अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें