फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैस सिलिंडर दिलाने के विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 30 May 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में गैस सिलिंडर दिलाने को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने ही दूसरे दोस्त की जान ले ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि आरोपित घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम पड़ोसी दारा मोदनवाल के दरवाजे पर गैस सिलिंडर दिलाने की बात को लेकर धर्मेंद्र तिवारी और राकेश सिंह के बीच कहासुनी हो गई। दोनों आपस में करीबी दोस्त बताए जाते हैं, लेकिन मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, विवाद के दौरान धर्मेंद्र तिवारी ने राकेश सिंह की बेटी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया। इससे नाराज राकेश सिंह आपा खो बैठा और धर्मेंद्र तिवारी पर हमला कर दिया। मारपीट में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह धर्मेंद्र को उनके घर पहुंचाया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पिपराइच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपित की पत्नी और पुत्री को थाने ले गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों में सहनशीलता की कमी होती जा रही है, जिसके चलते छोटी-छोटी बातों पर गंभीर अपराध हो रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक मोहन वर्मा शुक्रवार को धर्मेंद्र तिवारी के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मौके से ही थाना प्रभारी से फोन पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें